Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: योगी आदित्यनाथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही बुरी तरह फेल, कमाई चौंकाएगी

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फिल्म अजय - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी रेंग-रेंग कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार अनंत जोशी ने निभाया है. चलिए आपको इसके 7वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक फिल्म अजय – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया. मूवी की टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 से थी. हालांकि जॉली एलएलबी 3, अजय से काफी आगे निकल गई है. चलिए आपको बताते हैं रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित फिल्म ने 7वें दिन कितना बिजनेस किया.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी ने 7वें दिन कितनी कमाई की

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी में अनंत जोशी ने लीड रोल निभाया है. फिल्म को भारत में 500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया था और ये शान्तनु गुप्ता की किताब द मॉन्क हू बीकेम चीफ मिनिस्टर पर बनी है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन मूवी ने 0.11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और इसका नेट कलेक्शन अबतक भारत में 1.57 करोड़ रुपये हो गया है. जॉली एलएलबी 3 और पवन कल्याण की लेटेस्ट रिलीज दे कॉल हिम ओजी के सामने ये फिल्म ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी. वहीं, दुनियाभर में इसने 1.82 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

जानें अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी का कलेक्शन

  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 7- 0.11 करोड़ रुपये

Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.57 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >