अजय देवगन को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Titanic? एक्टर ने इस वजह से ठुकराई थी फिल्म, जानें पूरा किस्सा

अजय देवगन जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान में नजर आएंगे. कुछ महीने पहले अजय पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए आए थे. इस दौरान एक्टर ने फिल्म टाइटैनिक को लेकर बड़ी बात कह दिया.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कुछ समय पहले फिल्म भोला में नजर आए थे. हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में है, जिसमें वो नये किरदार में दिखेंगे. वैसे तो अजय ने कई बेहतरीन मूवीज में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते है उन्हें हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. ये जानकर अगर आप कंफ्यूज हो रहे है, तो आपको पूरी बात बताते है.

अजय देवगन को ऑफर हुई थी फिल्म Titanic?

दरअसल, कुछ महीने पहले अजय देवगन पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए आए थे. शो के एक सेगमेंट के दौरान कपिल, अजय के बारे में एक अफवाह को पढ़ते हुए कहा था, टाइटैनिक पहले अजय को ऑफर हुई थी, लेकिन उनकी एक डिमांड थी. इसपर अजय ने कहा था, “हां, उन्होंने मुझे लिखा था, लेकिन जब तक लेटर मुझे मिला, टाइटैनिक पहले ही डूब चुका था.”

फिल्म मैदान को लेकर अपडेट

अजय देवगन का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग खूब हंसे थे. अब आपको पता चल गया होगा कि अजय देवगन ने मजाक में ये बातें कही थी. ऐसा कुछ नहीं है. बता दें कि एक्टर की फिल्म मैदान 23 जून, 2023 को रिलीज होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और नयी रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने अनाउंसमेंट नहीं किया है.

Also Read: बड़े पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी मुन्ना भाई-सर्किट की जोड़ी! अरशद वारसी ने Munna Bhai 3 पर दिया चौंकाने वाला बयान
अजय देवगन की आने वाली फिल्में

मैदान में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है. इसमें प्रियामणि और गजराज राव भी अहम भूमिका में है. अमित शर्मा द्वारा निर्देशित, यह भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग (1952 और 1962 के बीच) पर आधारित है. बोनी कपूर और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित और ए आर रहमान द्वारा संगीतबद्ध है. इसके अलावा एक्टर दृश्यम 3 के 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. अजय इस बीच लंदन में विकास बहल के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और उसके बाद सिंघम अगेन के लिए काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >