Ajay Devgn Upcoming Movies: इन 7 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अजय देवगन, देखें लिस्ट

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आइये जानते हैं भविष्य में एक्टर की पाइपलाइन में कौन सी मूवीज मौजूद है.

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन ने अपनी कड़ी मेहनत और दमदार एक्टिंग के बदौलत बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है. आज एक्टर ए लिस्टर्स अभिनेताओं में गिने जाते हैं. हाल ही में अजय की सिंघम अगेन रिलीज हुई थी. जिसमें बाजीराव बनकर उन्होंने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था. आने वाले दिनों में एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसका इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं. लिस्ट में रेड 2, सन ऑफ सरदार 2, दे दे प्यार दे 2, दृश्यम 3, धमाल 5 और शैतान 2 जैसी फिल्में शामिल है.

रेड 2

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रेड 2 है. वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित पहले पार्ट में एक्टर ने एक निडर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी, जो भ्रष्ट राजनेताओं और व्यापारियों से लोहा लेता है. सीक्वल में अजय हाई-स्टेक मिशन पर निकलेंगे. उनके साथ रितिकेश देवगन और वाणी कपूर भी होंगी.

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार (2012) एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी स्वैग से भरपूर फिल्म थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब, सन ऑफ सरदार 2 पर काम चल रहा है, जो हाई-एनर्जी एक्शन और कॉमेडी देने का वादा करती है.

दे दे प्यार दे 2

2019 में, दे दे प्यार दे दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इसमें अजय देवगन को अपने से छोटी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है. दोनों की लवस्टोरी कैसे पूरी होगी. यह सीक्वल में देखने को मिलेगा. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन रकुल के पिता की भूमिका निभाएंगे.

दृश्यम 3

अगर कोई एक फ्रेंचाइजी है, जिसने सस्पेंस के मास्टर के रूप में अजय देवगन की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है, तो वह दृश्यम है. पहला और दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ था. दृश्यम 3 को लेकर खबरें आ रही है कि मेकर्स ने अजय को स्क्रिप्ट दिखाई है और उन्हें वह काफी पसंद भी आई. एक्टर अगस्त तक इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

धमाल 4

धमाल 4 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस कॉमेडी मूवी के तीनों पार्ट हिट साबित हुए थे.

शैतान 2

अजय देवगन ने हाल ही में शैतान में शानदार प्रदर्शन किया. इस सुपरनैचुरल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और तुरंत हिट हो गई. मेकर्स ने इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है.

गोलमाल 5

गोलमाल 5 के साथ अजय देवगन एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. हालांकि मूवी को बनने में अभी समय है, क्योंकि निर्देशक रोहित शेट्टी स्क्रिप्टिंग में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और दर्शकों को एक धांसू फिल्म पेश करना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >