Raid 2 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, जानें 11वें दिन की कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की एक्शन और क्राइम से भरपूर ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब 11वें दिन भी यह ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आइए जानते हैं डे वाइज कलेक्शन.

Raid 2 Box Office Collection Day 11: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो हुई. ‘रेड’ (2018) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार था. अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस इसकी कमाई पर शानदार प्रभाव दाल रही है. फिल्म ने महज 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, 11वें दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार है. ऐसे में आइए जानते हैं अबतक की कमाई कितनी है.

रेड 2 के 11वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने 11वें दिन 3.85 करोड़ का कारोबार किया है. हालांकि, आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और फिल्म शाम तक शानदार कमाई कर सकती है. रेड 2 ने अबतक 112.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. बात करें दिलम के कहानी की तो यह एक भारतीय इनकम टैक्स अधिकारी पर केंद्रित है, जो दादाभाई (रितेश देशमुख) नाम के एक शक्तिशाली राजनीतिक नेता के घर पर छापा मारता है. फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख के साथ सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार शामिल हैं.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 11: 3.85 करोड़

Raid 2 Total Collection- 112.85 करोड़

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 31: 31वें दिन सिकंदर से आगे निकली जाट, जानें सनी देओल के फिल्म की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >