Ajay Devgn: काजोल नहीं कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा थे बाजीराव सिंघम, फिर खुद ही को पहुंचाई चोट

Ajay Devgn ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है. इन्हीं में से एक हैं माधुरी दीक्षित, जिनकी खूबसूरती पर अजय देवगन इस कदर फिदा हुए कि खुद को ही चोट पहुंचा लिए.

Ajay Devgn बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज और पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर के कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है. इन्हीं में से एक एक्ट्रेस की खूबसूरती पर अजय देवगन इस कदर फिदा हुए थे कि उन्होंने खुद को ही चोट पहुंचा ली थी. यह एक्ट्रेस उनकी पत्नी काजोल नहीं बल्कि कोई और हैं. ऐसे में अगर आपको इस किस के बारे में नहीं पता है तो आइए आपको बताते हैं यह खूबसूरत एक्ट्रेस थी कौन.

माधुरी दीक्षित की खुबसूरती पे फिदा हुए अजय देवगन

अजय देवगन ने टोटल धमाल के प्रमोशन के दौरान आरजे स्तुति के टॉक शो और बताओ से बातचीत करते हुए बताया था कि वह साल 2001 की फिल्म ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ की पूरी टीम के साथ शराब पी रहे थे और धूम्रपान कर रहे थे. उसी वक्त वहां इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी आ गईं और उनके साथ शामिल हो गईं. उस वक्त वह इतनी खूबसूरत लग रही थी कि अजय देवगन ने सिगरेट को अपने चेहरे पर लगाकर गलती से खुद को जला लिया.

Also Read: Singham Again Trailer Review: इंडियन सिनेमा हिस्ट्री का सबसे लंबा ट्रेलर, रामायण कनैक्शन से लेकर देसी एवेंजर्स तक, जानिये सब कुछ

Also Read: Singham Again में दीपिका पादुकोण की बेटी ने किया है डेब्यू, रणवीर सिंह बोले- बेबी सिंबा की झलक…

खुद ही को कर बैठे घायल

अजय देवगन ने कहा कि, “मेरे यहां ना एक निशान है, अभी भी है तो मैं बात कर रहा था और इनको देख रहा था और मैंने गलती से वो सिगरेट उल्टी लगा ली वो निशान अभी भी है मैं जल गया एक निशान है. इस बात पर माधुरी दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “मेरी याद लेकर घूम रहे हैं.”

फिल्म के बारे में

‘ये रास्ते हैं प्यार के’ साल 2001 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्देशन दीपक शिवदासानी ने किया था. इस रोमांटिक फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म की कहानी इन्हीं के लव ट्रायंगल पर केंद्रित है. बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो दिवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >