Abhishek Bachchan से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटा दिया ‘बच्चन’ सरनेम? VIDEO देखकर आप भी जान जाएंगे

ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस का नाम ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार दिखाया गया है. इसमें उनके नाम के आगे बच्चन सरनेम नहीं लगा हुआ है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों दुबई में ग्लोबल विमेंस फोरम इवेंट अटेंड कर रही हैं. इस इवेंट के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें एक्ट्रेस नीले रंग के गाउन में दिख रही है. इस आउटफिट के साथ उन्होंने स्मोकी आईज मेकअप किया है और अपने सॉफ्ट वेव्स वाला हेयरस्टाइल किया है. वीडियो में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. हालांकि फैंस का ध्यान जिस चीज ने खींचा, वह था वीडियो के बैकग्राउंड में प्रदर्शित उनका नाम. उसमें एक्ट्रेस का नाम “ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार” लिखा था. उनके नाम के साथ बच्चन परिवार का सरनेम नहीं था.

क्या ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से हटाया बच्चन सरनेम

ऐश्वर्या राय के नाम से बच्चन सरनेम हटाने पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई. ऐसी अफवाहें फिर से होने लगी कि उनके और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं हैं और वह अलग होने की योजना बना रहे हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन ही दिख रहा है. हालांकि इन दावों में सच्चाई नहीं दिख रही है. दुबई इवेंट के लिए एक्ट्रेस के प्रोफेशनल प्रतिनिधित्व के लिए उनके पहले नाम का यूज किया गया. फिलहाल सरनेम हटाने पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई संकेत नहीं मिला है.

सोशल मीडिया पर कई महीनों से चल रही ये अफवाह

कई महीनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह चल रही कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन चल रही. दोनों अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे. तब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अलग होने वाले हैं. हालांकि ना तो ऐश्वर्या और ना ही अभिषेक ने इन अफवाहों को स्वीकार या अस्वीकार किया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टूक में दिख रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जबकि एक्ट्रेस मणिरत्नम की पोन्नियन सेलवन में नजर आई थी.

Also Read- ‘अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना…’, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का रिव्यू करते हुए बिग बी ने ऐसा क्यों कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >