Aditi Rao Wedding Photos: दिवाली के मौके पर बिब्बो जान ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, इस साल को बताया 'मैजिकल'

Aditi Rao Wedding Photos: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने दिवाली के मौके पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. साथ ही उन्होंने इस साल को मैजिकल भी बताया है.

Aditi Rao Wedding Photos: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने इसी साल 16 सितंबर को 3 साल के रिलेशनशीप के बाद शादी की. दोनों ने अपने शादी की रस्म तेलंगाना के एक 400 साल पुराने मंदिर में पूरी की. बता दें कि हीरामंडी की बिब्बो जान और सिद्धार्थ एक दूसरे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं. अब दोनों ने दिवाली के मौके पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटा रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं.

अदिति राव हैदरी की शादी की पोस्ट

अदिति और सिद्धार्थ की इस पोस्ट में वे पेस्टल रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वे शादी के पेपर्स को साइन करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अन्य तस्वीरों में, उनके परिवार एक साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं. इस पोस्ट में निर्देशक मणि रत्नम और कमल हासन भी नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के नीचे कई सेलेब्स और फैंस ने भी कमेंट किया. सेलेब्स के तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना भी शामिल हैं.

‘यह साल मैजिकल रहा’

अदिति और सिद्धार्थ की पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका ये साल काफी मैजिकल रहा. उन्होंने लिखा, “यह एक ब्लेस्ड, मैजिकल साल रहा है! हमारी शादी के समारोहों के एक बहुत ही खास हिस्से में, हमें अपने पिता और मां, हमारे गुरुओं और सलाहकारों का आशीर्वाद और प्यार मिला. इन खास लोगों की मौजूदगी में होना, जिन्होंने न केवल हमें बढ़ते हुए देखा है, बल्कि उस विकास का कारण भी बने हैं, जीवन को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है.”

मेहमानों का कहा शुक्रिया

उन्होंने आगे सभी को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “हमारे प्यारे मणि सर और हसीनी मैम, लीला अक्का, कमल सर, रंजिनी आंटी और मनियन अंकल, सुधा और जयेंद्र को धन्यवाद. अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है दोस्त!! इस अविस्मरणीय साल के खत्म होने से पहले और भी जादू और प्यार बांटना बाकी है. तब तक, श्रीमती और श्री अदु – सिद्धू की ओर से दिवाली की शुभकामनाएं.’

Also Read: Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding: हीरामंडी की बिब्बो जान ने सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी, पहली फोटो आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >