Adipurush Star Cast Fees: राघव बनने के लिए प्रभास को मिली भारी भरकम फीस, कृति सेनन ने भी चार्ज की मोटी रकम

Adipurush Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार प्रभास जल्द ही आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. आइये जाने हैं आदिपुरुष की स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिये.

Adipurush Star Cast Fees: प्रभास-स्टारर आदिपुरुष इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ है. ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज होने में सिर्फ 1 दिन दूर है और इसे लेकर दर्शकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही कई रिकॉर्ड टूट गए. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन एक नया रिकॉर्ड बनाएगी. आदिपुरुष कृति सनोन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में एक साथ लाता है. आइये जानते हैं फिल्म के लिए स्टार्स ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए हैं.

प्रभास और कृति सेनन ने चार्ज की मोटी रकम

आदिपुरुष को कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव का किरदार निभाने वाले प्रभास ने 100 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है. यह किसी दक्षिण भारतीय अभिनेता को दी जाने वाली अब तक की सबसे अधिक फीस है. वहीं कृति सेनन फिल्म में जानकी उर्फ ​सीता की भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कथित तौर पर, 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

सैफ अली खान ने रावण बनने के लिए करोड़ों रुपये

आदिपुरुष में सैफ अली खान, रावण की भूमिका में नजर आएंगे. उन्होंने 12 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस चार्ज की है. बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म आदिपुरुष में सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे, जबकि देवदत्त नाग हनुमना की भूमिका निभाएंगे. हालांकि, इन स्टार्स ने कितना चार्ज किया है, ये आंकड़े अभी सामने नहीं आये हैं. बता दें कि आदिपुरुष महाकाव्य रामायण से प्रेरित है और प्रभास को राघव (राम पर आधारित), कृति को जानकी (सीता पर आधारित) और सैफ को रावण के रूप में देखेंगे. यह ओम राउत द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने पहले अजय देवगन-स्टारर तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्देशन किया था.

Also Read: Adipurush Advance Booking: प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास, एडवांस बुकिंग में की तगड़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >