Sushant Singh Rajput के फ्लैट में शिफ्ट हुई ये बॉलीवुड एक्टर, कहा- यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है

पिछले कुछ महीनों से कहा जा रहा हैं कि अदा शर्मा, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाली है. अब वो फाइनली शिफ्ट हो गई है और इसे लेकर उन्होंने बात की.

द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा की हाल ही में ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म रिलीज हुई थी. मूवी ने सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अदा की एक्टिंग से हर कोई इम्प्रेस हो गया. कुछ समय से एक्ट्रेस दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट होने को लेकर सुर्खियों में है. अब वो एक्टर के घर में शिफ्ट हो गई है और इस बारे में एक्ट्रेस ने ही बताया.


सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुई अदा शर्मा
सुशांत सिंह राजपूत का निधन साल 2020 में हुआ था और तब से ही उनका बांद्रा स्थित अपार्टमेंट खाली था. अब उस घर में अदा शर्मा शिफ्ट हो गई है और उन्होंने इसे लेकर बात की. बॉम्बे टाइम्स संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “मैं चार महीने पहले फ्लैट में शिफ्ट हुई थी, लेकिन मैं बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज सहित अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में बिजी थी. अब मैं फाइनली इसमें रहने लगी हूं.

Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…

मुझे हमेशा लगता है कि यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है… जानिए ऐसा क्यों कहा अदा शर्मा ने


अदा शर्मा बोलीं- मुझे पॉजिटिव वाइब्स…
अदा शर्मा ने कहा, “मैं अपनी पूरी लाइफ पाली हिल (बांद्रा) में एक ही घर में रही हूं और यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर आई हूं. मैं वाइब्स के प्रति बहुत सेंसेटिव हूं और यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है.” एक्ट्रेस ने कहा कि इस घर में शिफ्ट होने को लेकर उनके मन में कोई संदेह नहीं था क्योंकि उन्होंने अपने आत्मा की बात सुनी और अन्य लोगों की बात पर ध्यान नहीं दिया. गौरतलब है कि अदा ने अपार्टमेंट खरीदा नहीं है, बल्कि इसे पांच साल के लिए किराए पर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >