The Kerala Story को 2 नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अदा शर्मा ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

The Kerala Story: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा हो गई है. जहां ‘द केरल स्टोरी’ ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए. अब अदा शर्मा ने इस बड़ी जीत को सेलिब्रेट किया. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

The Kerala Story: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त को की गई और ‘द केरल स्टोरी’ ने दो बड़े पुरस्कार जीते. जिसमें सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और प्रशांतु महापात्रा को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का अवॉर्ड मिलने की अनाउंसमेंट हुई. इस बड़ी खुशी को अब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा ने सेलिब्रेट किया. उन्होंने कहा कि वह इस पहचान से “खुश” महसूस कर रही हैं.

द केरल स्टोरी को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोली अदा शर्मा

एनडीटीवी से बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा, “सुदीप्तो सर, विपुल सर और प्रशांतु सर ने फिल्म बनाते समय पुरस्कारों या तारीफ के बारे में नहीं सोचा था. यह बस उन लोगों की कहानियां बताने के लिए था, जिनके पास आवाज नहीं थी. फिर दर्शक हमारी आवाज बन गए और इस फिल्म को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला फिल्म बना दिया.”

द केरल स्टोरी का हिस्सा बनकर खुश है अदा शर्मा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “हमें पीड़ितों, उनके परिवारों और दर्शकों का आशीर्वाद मिला है और अब दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं. मैं खुद को धन्य महसूस करती हूं. फिल्म के सीन्स ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि आज भी, जब मैं कार्यक्रमों और हवाई अड्डों पर लोगों से मिलती हूं, तो उन पर वह चर्चा करते हैं, कि मूवी देखते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. एक अभिनेत्री के रूप में, मुझे इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने और जीवन भर की यादगार भूमिका निभाने का मौका मिला.”

द केरल स्टोरी विवादास्पद लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हुई सफल

साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ अपने संवेदनशील विषय के कारण विवादों का हिस्सा बन गई. इस फिल्म में भारत में महिलाओं की कथित आईएसआईएस भर्ती को दिखाया गया था, जिससे व्यापक राजनीतिक चर्चाएं हुईं. भारी आलोचनाओं के बावजूद, इसने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 का रिव्यू करते वक्त फूट फूटकर रोए ये फिल्म निर्माता, बोले- फिल्म को मिस न करें, क्योंकि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >