अनुष्का शर्मा ने शेयर किए तीनों लोक के लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मीम, आप भी देखें

हाल ही में अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इस सीरीज को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने इस सीरीज की जमकर तारीफ की थी. अब पाताल लोक पर कई मजेदार मीम्स बन रहे है, जिसे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इस सीरीज को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने इस सीरीज की जमकर तारीफ की थी. अब पाताल लोक पर कई मजेदार मीम्स बन रहे है, जिसे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Also Read: विराट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपने देखा क्या?

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पाताल लोक के कुछ मीम्स पोस्ट किये है, जो उन्हें काफी पसंद आए हैं. इन मीम्स में अनुष्का के अलग-अलग फिल्मों के लुक का कोलाज है. एक मीम्स में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के उनके लुक के आगे स्वर्ग लोक लिखा हुआ है. इसके नीचे फिल्म ‘सुल्तान’ का लुक है जिसके आगे धरती लोक लिखा हुआ है और आखिरी में फिल्म ‘एनएच10’ का लुक है जिसके आगे पाताल लोक लिखा हुआ है.

दूसरे मीम्स भी उनके तीन लुक का कोलाज है. इसमें अनुष्का के फिल्म ‘फिल्लौरी’ वाले लुक के आगे स्वर्ग लोक लिखा है. फिल्म ‘सुई धागा’ वाले लुक के आगे धरती लोक लिखा है और फिल्म ‘परी’ वाले लुक के आगे पाताल लोक लिखा हुआ है. इन मीम्स को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘यह एक लोक है.

वहीं, अनुष्का शर्मा के वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ की तारीफ विराट ने भी की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें उनके सामने लैपटॉप खुला हुआ है और स्क्रीन पर ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज पॉज मोड पर नजर आ रहा है. विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘मैंने कुछ समय पहले ही ‘पाताल लोक’ का पूरा सीजन देख लिया था. मुझे पता था कहानी, स्क्रीनप्ले और अभिनय के हिसाब से यह शो शानदार है. अब यह देखकर कि लोगों को यह शो कितना पसंद आ रहा है, मैं बस यह कंफर्म करना चाहता हूं कि मैंने यह कैसे देखा. मुझे अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व है कि इतनी शानदार सीरीज प्रोड्यूस की. उन्हें अपनी टीम पर बहुत भरोसा है. हमारे भाईजी कर्णेश भी शामिल हैं. शाबाश भाई.’

इससे पहले विराट और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं. यह वीडियो विराट-अनुष्का के घर की छत की हैं, जिसमें कपल क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे है. इन दोनों के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >