Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ से बाहर नहीं हुईं हैं तृप्ति डिमरी, अनुराग बसु ने किया कन्फर्म

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को लेकर अनुराग बसु की फिल्म ‘आशिकी 3’ पर एक बड़ी अपडेट आई है. फिल्म के निर्देशक ने इस बात की पुष्टि की है कि एक्ट्रेस अब भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Aashiqui 3: बुलबुल, एनिमल और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अनुराग बसु की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. पिछले दिनों एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि एक्ट्रेस को फिल्म से निकाल दिया गया है और इसकी वजह उनकी साल 2024 में आई फिल्म ‘एनिमल’ है क्योंकि इस फिल्म में एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे, जिसके बाद उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग भी मिल गया था. वहीं, आशिकी 3 के मेकर्स को एक ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जिसके चेहरे पर काफी मासूमियत हो. अब इन खबरों पर फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि तृप्ति डिमरी अब भी फिल्म का हिस्सा हैं. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा.

अनुराग बसु ने बताया पूरा सच

तृप्ति डिमरी के रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 3’ से बाहर होने की खबरों तब तेज हुईं, जब कार्तिक आर्यन ने फिल्म के मुहूर्त शूट के लिए परफॉर्म किया. अब इन खबरों पर सफाई देते हुए अनुराग बसु ने कहा, “यह सच नहीं है”, तृप्ति भी यह जानती है. निर्देशक की इस अपडेट के बाद यह बात साफ है कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगी.

तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट

तृप्ति डिमरी जल्द ही बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आएंगी, जो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म के बारे में अभी और कोई अपडेट सामने नहीं आई है. इसके अलावा एक्ट्रेस कारन जौहर की ‘धड़क 2’ का भी हिस्सा हैं, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म साल 2018 में आई रोमांटिक फिल्म ‘धड़क’ की सीक्वल है. तृप्ति ने साल 2024 में तीन फिल्मों की थीं, जिनमें ‘बैड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ शामिल है.

यह भी पढ़े: Ranveer Singh: बेसिल जोसेफ की सुपरहीरो फिल्म में हुई रणवीर सिंह की एंट्री, वरुण धवन की एक्ट्रेस संग फरमाएंगे इश्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >