Aamir Khan: आपकी भूल भुलैया 3 से टक्कर लेकर गलती कर दी… सिंघम अगेन से क्लैश पर ये क्या बोल गए आमिर, फैंस नाराज

Aamir Khan: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी से बात करते हुए नजर आए हैं.

Aamir Khan: दिवाली 2024 में दो बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्मों का क्लैश देखने को मिला, जिसमें अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ शामिल है. दोनों ही फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस की रेस में कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भूलैया 3’ आगे निकल गई. अब इन दोनों फिल्मों के क्लैश पर आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यहां देखें आमिर खान का वायरल वीडियो-

क्या आमिर खान ने सिंघम अगेन का उड़ाया मजाक?

आमिर खान का एक वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया. इस वीडियो में आमिर खान भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी के साथ एक इवेंट में नजर आए हैं. इस वीडियो में दोनों कुछ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जब कैमरा आमिर और अनीस बज्मी पर जूम किया जाता है, तब आमिर कहते हुए सुनाई देते हैं कि, “उन्होंने आपकी भूल भुलैया से टक्कर लेकर गलती कर दी.” हालांकि, आमिर इस वीडियो में किसके बारे में बात कर रहे ये कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन यूजर्स का मानना है कि भूल भुलैया 3 के साथ सिंघम अगेन रिलीज हुई थी. इसी वजह से यहां अजय की सिंघम अगेन का जिक्र हो रहा होगा.

नाराज हुए फैंस

आमिर खान की इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी भड़क गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘आमिर पूरे वैम्प हैं.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘अजय के साथ थोड़ी देर पहले एक इवेंट में थे और बढ़िया आदमी है वगैरा बोलकर अजय की तारीफ कर रहे थे. ‘

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भूल भुलैया 3 ने 17 दिनों में 231.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, अजय देवगन की सिंघम अगेन ने इतने ही दिनों में 230.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मालूम हो कि सिंघम अगेन को 350 करोड़ रुपये के बजट पर तैयार किया गया था. जबकि, भूल भुलैया 3 का बजट लगभग 150 करोड़ था.

Also Read: Box Office Report: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, 3 हफ्तों में वर्ल्डवाइड इतना किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >