Ishq 2: क्या 27 साल बाद फिर बनेगी अजय देवगन- आमिर खान की जोड़ी? बाजीराव सिंघम ने इश्क 2 को लेकर दिया बड़ा हिंट

अजय देवगन और आमिर खान को एक साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. फैंस कयास लगाने लगे कि क्या फिल्म इश्क का सीक्वल इश्क 2 आने वाला है. इपर सिंघम अगेन एक्टर ने अपडेट दिया है.

Ishq 2: आमिर खान और अजय देवगन एक साथ एक इवेंट में नजर आए. आमिर और अजय अपकमिंग फिल्म तेरा यार हूं मैं के मुहूर्त लॉन्च का हिस्सा बने. इस फिल्म से फिल्म निर्माता इंद्र कुमार के बेटे अमन अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं. दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो गए और कयास लगाने लगे कि क्या इश्क 2 आने वाला है. इश्क 2 को लेकर अजय ने बड़ा अपडेट दिया है.

इश्क 2 को लेकर अजय देवगन ने दिया ये हिंट

आमिर खान और अजय देवगन को एक साथ देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश है. फिल्म तेरा यार हूं मैं के मुहूर्त लॉन्च पर अजय देवगन ने कहा, मैं आमिर को कह रहा था कि इश्क के सेट पर हमने काफी मस्ती की थी. हमें एक और मूवी करनी चाहिए. हां, हमें करनी चाहिए. बता दें कि साल 1997 में फिल्म इश्क सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. मूवी में उनके साथ जूही चावला और काजोल ने काम किया था. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. इसमें दलीप ताहिल और सदाशिव अमरापुरकर ने भी अहम किरदार निभाया था.

सिंघम अगेन की सफलता का जश्न मना रहे अजय देवगन

इस समय अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेन की सफलता का जश्न मना रहे हैं. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले लेगी. रोहित शेट्टी की मूवी ने पहले वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और 100 करोड़ कमा लिए थे. फिल्म में अजय, बाजीराव सिंघम की भूमिका निभा रहे हैं. उनके अलावा मूवी में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें दीपिका पादुकोण अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह हैं. सलमान खान के कैमियो नें भी दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है.

Also Read- Box Office Report: बाजीराव या रूह बाबा, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें 9वें दिन कमाई के मामले में कौन रहा आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >