Batwara 1947 Trailer Launch: 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. लेकिन ट्रेलर से ज्यादा चर्चा आमिर खान की होने लगी, वजह थी उनकी गैरमौजूदगी. अपनी ही प्रोडक्शन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में जब आमिर नजर नहीं आए, तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए. कई लोगों ने इसे हाल ही में हुए सोनम वांगचुक कंट्रोवर्सी से जोड़ दिया.
दरअसल, कुछ दिन पहले आमिर ने '3 इडियट्स' के अपने आइकॉनिक किरदार रैंचो को लेकर कहा था कि यह सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई और आमिर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए. ऐसे में कई लोगों को उम्मीद थी कि 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च में वह इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे. लेकिन जब आमिर इवेंट में नजर ही नहीं आए, तो कुछ यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद वह इस विवाद से जुड़े सवालों से बचना चाहते हैं. हालांकि, यह सस्पेंस ज्यादा देर तक नहीं रहा. Aamir Khan Productions की नई CEO अपर्णा पुरोहित ने स्टेज से ही उनकी गैरमौजूदगी की असली वजह बता दी.
Aparna Purohit Statement: आखिर क्यों नहीं पहुंचे आमिर खान?
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब आमिर खान की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे, तब आमिर खान प्रोडक्शंस की नई CEO अपर्णा पुरोहित ने इस पर सफाई दी.
उन्होंने बताया कि आमिर खान बीती रात लंदन से भारत आने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई. इसी वजह से वह ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा नहीं बन पाए. अपर्णा ने कहा कि अगर फ्लाइट कैंसिल नहीं होती, तो आमिर इस इवेंट में जरूर मौजूद रहते.
NEET Protest: यहीं से शुरू हुआ पूरा बवाल
पूरे विवाद की शुरुआत जुलाई 2026 में हुई, जब सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए. जैसे-जैसे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, सोशल मीडिया पर '3 इडियट्स' की टीम से उनके समर्थन में सामने आने की मांग तेज हो गई.
इसी बीच फिल्म में 'चतुर रामलिंगम' का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने एक वीडियो शेयर कर दिया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि फुनसुख वांगड़ू (रैंचो) का किरदार असल में सोनम वांगचुक से प्रेरित था. बस फिर क्या था, वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. इसके बाद लोगों ने आमिर खान से भी जवाब मांगना शुरू कर दिया कि आखिर सच क्या है.
Sonam Wangchuk Controversy: आमिर खान ने क्या कहा था?
बढ़ते विवाद के बीच लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि '3 इडियट्स' बनते समय न वह, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे.
आमिर ने यह भी कहा कि ओमी वैद्य ने वीडियो में जो दावा किया, वह सही नहीं है. हालांकि उन्होंने सोनम वांगचुक के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान देने के लिए किसी फिल्म के किरदार से जोड़ना जरूरी नहीं है. साथ ही उन्होंने उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई और अनशन खत्म करने की अपील भी की.
17 साल बाद बयान देने पर क्यों उठे सवाल?
आमिर खान का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई. लोगों का कहना था कि अगर फुनसुख वांगड़ू का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था, तो यह बात 17 साल बाद क्यों बताई गई? कई यूजर्स ने आमिर पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने कहा कि यह बयान ऐसे समय में आया, जब सोनम वांगचुक अनशन पर बैठे थे. सोशल मीडिया पर आमिर को लेकर कई पोस्ट वायरल होने लगे.
वहीं, कुछ नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आमिर के बयान के समय पर सवाल उठाए. कुछ लोगों ने सोनम वांगचुक के पुराने इंटरव्यू का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बताया था कि '3 इडियट्स' की टीम लद्दाख में उनके स्कूल देखने पहुंची थी.
यही वजह रही कि 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च में जब आमिर नजर नहीं आए, तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी गैरमौजूदगी को इसी विवाद से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Trailer: जलते घर, चीखते लोग और बिछड़ते रिश्ते... सनी देओल की फिल्म ने दिखाया 1947 के बंटवारे का दर्द
