अब इंस्‍टाग्राम पर कैटरीना कैफ, सलमान खान ने ऐसे किया वेलकम...

पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूर रहनेवाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कुछ महीनों पहले ही अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था. अब कैटरीना इंस्‍टाग्राम पर भी आ गई हैं. उन्‍होंने अपनी एक तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है. इस तस्‍वीर में कैटरीना किसी बीच पर नजर आ रही हैं. कुछ ही घंटों में कैटरीना के […]

पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूर रहनेवाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कुछ महीनों पहले ही अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था. अब कैटरीना इंस्‍टाग्राम पर भी आ गई हैं. उन्‍होंने अपनी एक तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है. इस तस्‍वीर में कैटरीना किसी बीच पर नजर आ रही हैं. कुछ ही घंटों में कैटरीना के 4 लाख फॉलोवर्स हो गये हैं.

https://www.instagram.com/p/BTYiM4vAnNx/

वहीं सुपरस्‍टार सलमान खान ने भी कैटरीना का वेलकम किया है. सलमान ने कैटरीना संग अपनी एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा,’ प्‍लीज टाइगरेस जिंदा है को इंस्‍टा पर स्‍वागत किजिये.’ कैटरीना अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्‍यादा बात नहीं करती है और वे पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूर थीं.

https://www.instagram.com/p/BTYmDmphp_6/

बता दें कि बुधवार को कैटरीना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्‍ट कर बताया था कि वो 27 अप्रैल को कुछ करने जा रही है. उनके इस पोस्‍ट के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. लेकिन अब कैटरीना ने अपने संस्‍पेंस पर से पर्दा उठा दिया था.

कैटरीना की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे इनदिनों ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में सलमान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्‍म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >