इस साल की बड़ी भिड़ंत, बॉक्‍स ऑफिस पर टकरायेंगे आमिर खान और रजनीकांत

मुंबई: अभिनेता आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और रजनीकांत एवं अक्षय कुमार के अभिनय वाली फिल्म ‘2.0′ इस साल दीपावली पर प्रदर्शित होगी. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में ‘दंगल’ की अभिनेत्री जायरा वसीम भी आमिर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी. इस भिडंत को इस साल का बड़ा बॉक्‍स ऑफिस टकराव माना जा रहा है. हिन्दी […]

मुंबई: अभिनेता आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और रजनीकांत एवं अक्षय कुमार के अभिनय वाली फिल्म ‘2.0′ इस साल दीपावली पर प्रदर्शित होगी. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में ‘दंगल’ की अभिनेत्री जायरा वसीम भी आमिर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी. इस भिडंत को इस साल का बड़ा बॉक्‍स ऑफिस टकराव माना जा रहा है.

हिन्दी फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने यह खबर ट्वीट पर साझा करते हुये कहा, ‘ब्रेकिंग न्यूज. आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 2017 में दिवाली पर प्रदर्शित होगी. जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है.’ पहले आमिर ने इस बात का संकेत दिया था उनके निर्माण के तहत बनी फिल्म संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म ‘भूमि’ के साथ चार अगस्त को प्रदर्शित होगी.

इन 6 स्‍टार्स को मात देकर ‘2.0’ के विलेन बनें अक्षय कुमार!

दत्त ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘आमिर एक प्रिय मित्र हैं और मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी वापसी वाली फिल्म का उनकी फिल्म के साथ टकराव हो. इस फिल्म जगत में, हम सभी को एक दूसरे की मदद करने का प्रयास करना चाहिए.’ अभी संजय दत्त के फिल्म को प्रदर्शित करने की अंतिम तारीख घोषित नहीं की गयी है.

‘2.0’ के लिए अक्षय को मेकअप करने में लगते थे इतने घंटे, जानकर चौंक जायेंगे आप

यह फिल्म 2010 की ‘एंथिरान’ का सीक्वल है. जिसमें रजनीकांत एक वैज्ञानिक और एक रोबोट की दोहरी भूमिका निभाएंगे. फिल्‍म में अक्षय साइंटिस्‍ट रिचर्ड का किरदार निभायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >