फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर की नहीं हुई है लड़ाई

मुंबई: अभिनेता फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच झगड़े की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही हैं. लेकिन अभिनेता-फिल्मनिर्माता फरहान ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. खबरें थी कि श्रद्धा कपूर से आदित्य की नजदीकी से फरहान चिढे हुए हैं और […]

मुंबई: अभिनेता फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच झगड़े की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही हैं. लेकिन अभिनेता-फिल्मनिर्माता फरहान ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. खबरें थी कि श्रद्धा कपूर से आदित्य की नजदीकी से फरहान चिढे हुए हैं और विशेष फिल्म्स की 30वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

फरहान ने ‘और जैसा कि वह कहते हैं, वह है…आरआईपी (रेस्ट इन पीस)अफवाहें. हैशटैग लास्टनाइट हैशटैग चिलटाइम्स.’ कैप्शन देते हुये उनकी और आदिस्य की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें आदित्य कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं.

फरहान और आदित्‍य को लेकर ऐसी भी खबरें थी कि दोनों के बीच जमकर बकझक हुई है और श्रद्धा, फरहान को मनाने उनके घर तक गई थीं. बता दें कि श्रद्धा और आदित्य के बीच उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘आशिकी 2′ की रिलीज के समय नजदीकी बढने की खबरें आयी थी जबकि ‘‘रॉक ऑन 2” के बाद अभिनेत्री का फरहान के साथ बढते रोमांस की खबरें आने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >