तो क्‍या श्रद्धा कपूर की वजह से आपस में उलझ गये फरहान अख्‍तर और आदित्‍य रॉय कपूर?

अभिनेता फरहान अख्‍तर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का अफेयर है या नहीं इस बारे में कोई पुख्‍ता सबूत नहीं है और न ही दोनों ने कभी इस बारे में मीडिया के सामने कुछ कहा. लेकिन हाल ही में फरहान, श्रद्धा कपूर को लेकर आदित्‍य रॉय कपूर से भिड़ गये. अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल को एक […]

अभिनेता फरहान अख्‍तर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का अफेयर है या नहीं इस बारे में कोई पुख्‍ता सबूत नहीं है और न ही दोनों ने कभी इस बारे में मीडिया के सामने कुछ कहा. लेकिन हाल ही में फरहान, श्रद्धा कपूर को लेकर आदित्‍य रॉय कपूर से भिड़ गये. अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल को एक सूत्र ने बताया कि दोनों एक्‍टर्स के बीच श्रद्धा कपूर को लेकर खूब लड़ाई हुई. दरअसल श्रद्धा और आदित्‍य, महेश भट्ट की एक पार्टी में शामिल हुए थे.

पार्टी में आदित्‍य-श्रद्धा हंसी-मजाक और एकदूसरे के साथ समय बिताते नजर आये. फरहान को जैसे ही इस बारे में पता चला वे अपना आपा खो बैठे. शायद फरहान को श्रद्धा का एक्‍स आदित्‍य के नजदीक जाना पसंद नहीं आया. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी फरहान, आदित्‍य और श्रद्धा को एकसाथ ‘ओके जानू’ में देखकर नाराज हो गये थे. इस बार वे खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाये. बताया जा रहा है कि दोनों को रोकने के लिए श्रद्धा कपूर को बीच में आना पड़ा और श्रद्धा फरहान को शांत करने के लिए उनके घर भी गई.

दअरसल आदित्‍य और श्रद्धा के फिल्‍म ‘आशिकी 2’ में नजर आने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें खूब उछली थीं. दोनों कई मौकों पर एकसाथ नजर आये लेकिन अफेयर से साफ इनकार करते रहे. इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आई.

इसके बाद श्रद्धा कपूर का नाम फरहान अख्‍तर के साथ जुड़ा. खबरें तो यह भी आई कि फरहान की 16 साल की शादीशुदा जिंदगी के टूटने का कारण श्रद्धा कपूर है. दोनों ने फिल्‍म ‘रॉक ऑन’ में एकसाथ काम किया था. कहा तो यह भी गया कि श्रद्धा, फरहान संग लिव-इन में रहने लगी थी. इसके बाद श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर उन्‍हें वापस लेकर आये थे. हालांकि बाद में कपूर फैमिली ने इस खबर का जोरदार खंडन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >