स्‍वरा भास्‍कर ने ''अनारकली...'' के डायरेक्‍टर अविनाश दास की जमकर की तारीफ, वीडियो

अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘अनारकली ऑफ आरा’ को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रही हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने अनारकली का किरदार निभाया है जो दूरस्‍थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में नाच-गाकर अपना जीवनयापन करती हैं, लेकिन समाज का रवैया उनके प्रति हमेशा निम्‍न दर्जे का ही रहता है. अनारकली समाज के ऐसे ही लोगों […]

अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘अनारकली ऑफ आरा’ को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रही हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने अनारकली का किरदार निभाया है जो दूरस्‍थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में नाच-गाकर अपना जीवनयापन करती हैं, लेकिन समाज का रवैया उनके प्रति हमेशा निम्‍न दर्जे का ही रहता है. अनारकली समाज के ऐसे ही लोगों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती है. फिल्‍म का निर्देशन अविनाश दास कर रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्‍वरा, अविनाश दास की खूब तारीफ करती नजर आ रही है.

फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. स्‍वरा भास्‍कर के अभिनय की भी खूब चर्चा हो रही है. अविनाश दास की यह पहली फिल्‍म है और वे इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍हें सोशल मीडिया पर भी उनकी पहली फिल्‍म के लिए शुभकामनायें मिल रही है. फिल्‍म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

स्‍वरा भास्‍कर का कहना है कि उन्‍हें फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट बेहद पसंद आई थी. स्‍वरा ने कई बॉलीवुड फिल्‍मों में शानदार अभिनय कर खूब तारीफें बटोरी हैं. उनकी सुपरहिट फिल्‍मों में ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्‍में शामिल है. फिल्‍म ‘रांझणा’ में दर्शकों ने उनके और धनुष के बीच की नोकझोंक को बेहद पसंद किया गया था.

देखें वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >