कंधे की सर्जरी के बाद आमिर खान के साथ दिखे शाहरुख खान

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान की पिछले दिनों कंधे सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद शाहरुख, आमिर खान और नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स के साथ नजर आये. शाहरुख ने ट्विटर पर आमिर संग अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें उनके कंधे पर स्लिंग नजर आयी. आपको बता दें कि 10 मार्च को शाहरुख ने ट्विटर […]

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान की पिछले दिनों कंधे सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद शाहरुख, आमिर खान और नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स के साथ नजर आये. शाहरुख ने ट्विटर पर आमिर संग अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें उनके कंधे पर स्लिंग नजर आयी.

आपको बता दें कि 10 मार्च को शाहरुख ने ट्विटर पर खुद अपने सर्जरी की जानकारी दी थी. शाहरुख ने ट्विटर पर अपने दाएं हाथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘नॉट मी’. शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा था कि मेरे बाएं कंधे की मामूली सर्जरी हुई है… डॉक्टरों ने दाएं कंधे पर निशान लगा दिया ताकि कोई गलती न होने पाए….

यहां उल्लेख कर दें कि शाहरुख की यह दसवीं सर्जरी है. डॉक्‍टरों ने शाहरुख को आराम करने की सलाह दी है. इससे पहले भी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘रा वन’ की शूटिंग के वक्त भी शाहरुख को चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >