Dhurandhar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पास या फेल? चौंकाने वाला है कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग मारी. फिल्म ने साल 2025 में रिलीज होने वाली मूवी सैयारा, तेरे इश्क में सहित 30 से अधिक मूवीज के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दूसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड आया है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘धुरंधर’ में कई बड़े सितारे हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म में सारा अर्जुन उनके ओपिजट दिखी है. फिल्म का हिस्सा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल हैं. माधवन भारतीय खुफिया अधिकारी अजय सान्याल के रोल में दिखे हैं. इसके अलावा संजय ने एसपी चौधरी असलम, अक्षय खन्ना – रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल (आईएसआई) का किरदान निभा रहे. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की. अब इसके दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है.

दूसरे दिन कितनी हुई ‘धुरंधर’ की कमाई?

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर‘ साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 1.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये आंकड़े सुबह 10 बजे का है, जो शाम तक अपडेट होंगे. नेट कलेक्शन मूवी ने 28.09 करोड़ रुपये का किया है. फिलहाल फाइनल नंबर्स के लिए दर्शकों को शाम तक का इंतजार करना चाहिए.

इस खास शख्स ने रणवीर सिंह को दी शुभकामनाएं

वाईआरएफ की कास्टिंग हेड शानू शर्मा ने ही रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात में लॉन्च किया था. उन्होंने ‘धुरंधर’ के रिलीज होने पर लिखा, “5 दिसंबर- धुरंधर लेट्स गो! स्टारडस्ट की एक चमक, अच्छी किस्मत का एक धमाका, थोड़ी हिम्मत और एक अटूट चिंगारी!!! तुम्हारा दिल हमेशा तुम्हारे रास्ते में गाइडिंग लाइट रहा है. और हम जानते हैं कि यह तुम्हें कहां ले गया है! तुम हम सभी को बहुत गर्व महसूस कराते हो! अपनी कला और स्किल दिखाओ और सबको इसे महसूस करने दो! मेरे एवरग्रीन वॉरियर, खूब चमको! तुम यह कर सकते हो! @ranveersingh मैं तुमसे हमेशा और भी ज्यादा प्यार करती हूं! जाओ मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक द्वारा बुनी गई इस शानदार कास्ट को देखो! @adityadharfilms ऑल द बेस्ट कैप्टन! #धुरंधर.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की बादशाहत, तोड़ा ‘सैयारा’- ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘तेरे इश्क में’ का रिकॉर्ड, छावा से खा गई मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >