Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 1: दुनियाभर में ‘धुरंधर’ ने उड़ा दिया गर्दा, विदेशों में छापे इतने नोट, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘धुरंधर’ ने देश सहित दुनियाभर में जमकर नोट छापे. रणवीर सिंह की फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और समीक्षकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिला. आइए दुनियाभर में मूवी ने पहले दिन कितना कमाया, इसके बारे में बताते हैं.

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर चमक उठी. साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘धुरंधर’ को दर्शकों से पॉजिटि रिस्पांस मिला. मुंबई में तो एग्जिबिटर्स ने फिल्म के शोज बढ़ा दिए क्योंकि वहां पर मूवी की डिमांड और बढ़ गई. फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी. फिल्म के सामने ‘तेरे इश्क में’ के अलावा और कोई दूसरी फिल्म नहीं जो उसे टक्कर दे.

धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर’ ने देश सहित दुनियाभर में कमाल कर दिया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि देश में इसने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने सैयारा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने दुनियाभर में 29.40 करोड़ का बिजनेस किया था. हालांकि ये छावा से पीछे रह गई, जिसने वर्ल्डवाइड पहले दिन 47. 40 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Dhurandhar worldwide box office collection day 1

राकेश बेदी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा

राकेश बेदी फिल्म ‘धुरंधर’ का हिस्सा है. उन्होंने ITV Blink से बात करते हुए बताया कि फिल्म मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर बेस्ड नहीं है. उन्होंने कहा, “हर फिल्म की एक मदर फिल्म होती है। शोले की मदर फिल्म सेवन समुराई थी… या फाइव मैन आर्मी. कोई भी फिल्म कहीं न कहीं से तो इंस्पायर होती ही है. हर चीज कहीं न कहीं से इंस्पायर होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह फिल्म उसी पर बनी है. मैं मोहित शर्मा को उनके काम के लिए सलाम करता हूं, लेकिन निश्चित रूप से… यह वहां से इंस्पायर हो सकती है, लेकिन यह उस पर आधारित नहीं है. लेकिन मैं इस बारे में बोलने वाला कौन हूं – मेरी कोई अथॉरिटी नहीं है. लेकिन मुझे इतना पता है- हर कहानी कहीं न कहीं से इंस्पायर होती है. एक अच्छी कहावत है कि ‘सूरज के नीचे कुछ भी नया नहीं है.’ कुछ भी पूरी तरह से नया नहीं है.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पास या फेल? चौंकाने वाला है कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की बादशाहत, तोड़ा ‘सैयारा’- ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘तेरे इश्क में’ का रिकॉर्ड, छावा से खा गई मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >