रणबीर संग भिड़ेगे ”दबंग” खान, साथ दे रही हैं कैटरीना कैफ…!

सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच चल रहे कोल्‍डवॉर से तो सब वाकिफ ही हैं. दोनों हमेशा ही एकदूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं. दोनों के बीच एक कॉमन फैक्‍टर हैं- कैटरीना कैफ. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है लेकिन पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाईफ में. सलमान और […]

सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच चल रहे कोल्‍डवॉर से तो सब वाकिफ ही हैं. दोनों हमेशा ही एकदूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं. दोनों के बीच एक कॉमन फैक्‍टर हैं- कैटरीना कैफ. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है लेकिन पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाईफ में.

सलमान और कैटरीना की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. वहीं दूसरी तरफ खबरें यह भी आ रही है कि संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म जिसमें रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिका में है, क्रिसमस में ही रिलीज की जायेगी.

डीएनए के अनुसार, राजकुमार हिरानी इस बायोपिक फिल्‍म की शूटिंग जून तक खत्‍म करना चाहते हैं और इसे दिसंबर में सिनेमाघरों तक लाने का प्‍लान बना रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो यह फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ से बॉक्‍स ऑफिस पर भिडेगी, जिसे इस साल की बड़ी भिड़त माना जा रहा है.

यह तो सब जानते हैं कि एक समय कैटरीना और सलमान एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. सलमान से ब्रेकअप के बाद कैट ने रणबीर का हाथ थामा लेकिन यह रिश्‍ता भी पिछले साल टूट गया. सलमान भी कैटरीना के करियर को आगे बढ़ाने में उनका पूरा साथ दे रहे हैं.

रणबीर और कैटरीना स्‍टारर ‘जग्‍गा जासूस’ 7 अप्रैल को रिलीज होने जा रही हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म दोनों के ब्रेकअप के बाद पहली फिल्‍म होगी. बॉक्‍स ऑफिस पर ‘सुल्‍तान’ और ‘रॉकस्‍टार’ की भिंड़त वाकई दिलचस्‍प होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >