मुंबई : शादी के दो वर्ष बाद रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा पहली बार पब्लिकली एक साथ दिखे हैं. वे दोनों 12 दिसंबर की रात एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले. आमतौर पर आदित्य चोपड़ा मीडिया के कैमरों से बचते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया. वे शांति से गाड़ी में बैठकर चले गये. चौंकाने वाली बात यह है कि आमतौर पर रानी काफी हंसती नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने अपने मूड को काफी कंट्रोल में रखा और चुपचाप गाड़ी में बैठकर पार्टी के लिए चलीं गयीं.
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे शर्मीले आदित्य और हॉट रानी
मुंबई : शादी के दो वर्ष बाद रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा पहली बार पब्लिकली एक साथ दिखे हैं. वे दोनों 12 दिसंबर की रात एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले. आमतौर पर आदित्य चोपड़ा मीडिया के कैमरों से बचते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया. वे शांति से गाड़ी […]

इस अवसर पर रानी ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी और मां बनने के बाद भी वह काफी हॉट नजर आ रहीं थीं. वहीं आदित्य चोपड़ा ने ब्लैक सूट वेयर किया था.
रानी और आदित्य ने गुपचुप शादी की और पिछले साल ही रानी ने एक बेटी आदिरा को जन्म दिया है. आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल को तलाक देकर रानी से शादी की है. वे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और मोहब्बतें जैसी कामयाब फिल्मों के निर्माता-निर्देशक हैं.