जब इस बात को लेकर रणवीर और आदित्‍य चोपड़ा के बीच हो गई थी बहस ?

अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म में किसिंग सीन ही नहीं हैं बल्कि कई खूबसूरत चीजें और अच्‍छी कहानी है. रणवीर ने बताया कि ट्रेलर को लेकर उनके और आदित्‍य चोपड़ा के बीच बहस भी हो गई थी. रणवीर ने कहा,’ फिल्‍म में एक […]

अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म में किसिंग सीन ही नहीं हैं बल्कि कई खूबसूरत चीजें और अच्‍छी कहानी है. रणवीर ने बताया कि ट्रेलर को लेकर उनके और आदित्‍य चोपड़ा के बीच बहस भी हो गई थी.

रणवीर ने कहा,’ फिल्‍म में एक अच्‍छी कहानी भी है. जब आदित्‍य चोपड़ा ने ट्रेलर रिलीज करने से पहले मुझे दिखाया था, तो मैंने कहा था कि फिल्‍म में ज्‍यादातर दिखाने वाली चीजों को दर्शाने वाले प्रोमो को क्‍यों रिलीज कर रहे हैं? इस प्रोमो में फिल्‍म के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं थी.’ फिल्‍म में रणवीर और वाणी कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं.

रणवीर ने आगे बताया कि फिल्‍म के ट्रेलर को लेकर उनके और आदित्‍य के बीच बहस भी हो गई थी. लेकिन आदित्‍य ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को फिल्‍म के विभिन्‍न पहलुओं से अवगत कराना चाहते थे. इसलिए थोड़े से कट के बाद उन्‍होंने फिल्‍म को प्रोमो जारी कर दिया. रणवीर ने यह भी कहा कि फिल्‍म के पहले दृश्‍य को देखकर ही दर्शक दोनों किरदारों के बारे में समझ शुरू कर देंगे.

वहीं फिल्‍म इंडस्‍ट्री में प्रेम कहानियों में आये बदलाव और लोगों के इसके प्रति नजरिए के बारे में पूछा गया तो रणवीर ने बताया,’ रोमांटिक फिल्‍मों की बात करें तो इसमें पीढ़ी दर पीढी बदलाव हुए है. आज की युवा पीढी सोशल मीडिया के जरिए एकदूसरे के संपर्क में रहती है. यह चीजें उस समय मौजूद नहीं थी जब मैं 17-18 साल का था.’

रणवीर ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में पहली बार रणवीर और वाणी रोमांस करते दिखेंगे. फिल्‍म अपने पहले पोस्‍टर के बाद से ही चर्चा में हैं. फिल्‍म में रणवीर और वाणी के बीच कई किसिंग सीन फिल्‍माये गये हैं. फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >