‘बाहुबली'' के निर्माताओं के कार्यालयों की आयकर विभाग ने ली तलाशी

हैदराबाद : आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के निर्माताओं से संबंधित कार्यालयों की आज तलाशी ली.सूत्रों के मुताबिक, यह तलाशी आयकर विभाग की नियमित प्रक्रिया के तहत की गयी.तलाशी शहर के बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स इलाकों में स्थित कार्यालयों में ली गयी.प्रभाष, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबती की अहम भूमिकाओं वाली […]

हैदराबाद : आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के निर्माताओं से संबंधित कार्यालयों की आज तलाशी ली.सूत्रों के मुताबिक, यह तलाशी आयकर विभाग की नियमित प्रक्रिया के तहत की गयी.तलाशी शहर के बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स इलाकों में स्थित कार्यालयों में ली गयी.प्रभाष, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबती की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म पिछले वर्ष अगस्त में दुनिया भर के करीब 4000 स्क्रीन पर तेलुगू, तमिल, हिन्दी और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी.एस एस राजमौली निर्देशित, शोबू यारलगाडा और प्रसाद देवीनेनी द्वारा निर्मित इस फिल्म ने कथित रुप से 500 करोड रुपये से अधिक का व्यापार किया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >