ड्राईवर पर जमकर भड़कीं कैटरीना कैफ, दे डाली नौकरी से निकालने की धमकी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर बहुत केयरफुल रहती हैं और मीडिया के सामने भी इसे लेकर ज्‍यादा चर्चा नहीं करतीं. लेकिन सुनने में आ रहा है कि उनका ड्राईवर उनकी पर्सनल बातें मीडिया में लीक कर रहा है. जिसे लेकर कैटरीना ने ड्राईवर पर जमकर गुस्‍सा उतारा है और उसे नौकरी से […]

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर बहुत केयरफुल रहती हैं और मीडिया के सामने भी इसे लेकर ज्‍यादा चर्चा नहीं करतीं. लेकिन सुनने में आ रहा है कि उनका ड्राईवर उनकी पर्सनल बातें मीडिया में लीक कर रहा है. जिसे लेकर कैटरीना ने ड्राईवर पर जमकर गुस्‍सा उतारा है और उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी दे डाली है.

दरअसल कैटरीना कुछ दिनों पहले आदित्‍य रॉय कपूर संग डिनर डेट पर गई थी और इस बात की जानकारी सिर्फ दोनों के अलावा ड्राईवर को थी. लेकिन व‍हां मीडिया का जमावड़ा देख पहले तो कैटरीना को हैरानी हुई लेकिन बाद में उनका शक ड्राईवर पर गया. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि कैटरीना के पर्सनल विजिट की जानकारी लीक हो चुकी है.

हाल ही में कैटरीना सिद्दार्थ मल्‍होत्रा के साथ फिल्‍म ‘बार बार देखो’ में नजर आई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. अब वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ में अपने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड सलमान खान संग रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू होनेवाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >