सुपरस्‍टार रजनीकांत से मिलने चेन्‍नई पहुंचे धौनी और सुशांत, बोला ये डायलॉग ?

भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी बायोपिक फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ के प्रमोशन में जुट गये हैं. इसी सिलसिले में धौनी और फिल्‍म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत चेन्‍नई पहुंचे और सुपरस्‍टार रजनीकांत से मुलाकात की. दोनों इस मुलाकात के दौरान फेसबुक पर लाइव भी हुए. इसके अलावा फिल्‍म […]

भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी बायोपिक फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ के प्रमोशन में जुट गये हैं. इसी सिलसिले में धौनी और फिल्‍म में लीड रोल निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत चेन्‍नई पहुंचे और सुपरस्‍टार रजनीकांत से मुलाकात की. दोनों इस मुलाकात के दौरान फेसबुक पर लाइव भी हुए.

https://twitter.com/itsSSR/status/779314064379957248

इसके अलावा फिल्‍म के प्रमोशन के लिए जब धौनी चेन्‍नई के सत्‍यम सिनमा पहुंचे तो उन्‍होंने यहां रजनीकांत का फेमस डायलॉग ‘एन वली तन्‍नी वली’ भी बोला. धौनी ने दोनों ही वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. चेन्‍नई में धौनी की फैन फ्लोविंग भी जबदस्‍त है.

प्रमोशन के दौरान धौनी के साथ रील लाइफ धौनी सुशांत सिंह राजपूत भी हैं. धौनी रजनीकांत के बहुत बड़े फैन है. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और भूमिका चावला भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >