कौन मानते हैं रणबीर के गिरते करियर के लिए खुद को जिम्मेदार ?

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर की पिछली कुछ फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. वहीं फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि रणबीर कपूर का ग्राफ गिरने के लिए उन्हें बुरा लगता है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं, जो एक समय में बॉलीवुड में शीर्ष पर हुआ करते थे. वर्ष 2013 में […]

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर की पिछली कुछ फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. वहीं फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि रणबीर कपूर का ग्राफ गिरने के लिए उन्हें बुरा लगता है और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं, जो एक समय में बॉलीवुड में शीर्ष पर हुआ करते थे.

वर्ष 2013 में आई अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की ‘बेशर्म’ ने रणबीर की कामयाबी पर विराम लगा दिया, जो तब तक ‘वेक अप सिड’, ‘बर्फी’ और ‘यह जवानी है दिवानी’ जैसी हिट फिल्मों से सफलता के शीर्ष पर थे. 2015 में अनुराग की ‘‘बॉम्बे वेलवेट’ के बॉक्स पर गिरने से रणबीर के करियर को बहुत नुकसान हुआ.

जब अनुराग से रणबीर के गिरते करियर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ‘ ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘बेशर्म’ दोनों ने ही मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया. इन सब चीजों (रणबीर के करियर के गिरने) ने प्रभावित किया क्योंकि आप अपने काम की जिम्मेदारी लेते हैं. मैं उस चीज के लिए खुद को जिम्मेदार महसूस करता हूं.’

उन्होने कहा, ‘मेरे ख्याल से रणबीर उम्दा अभिनेताओं में से एक है और प्रयोग की इच्छा कर रहे थे. हमने संयुक्त रुप से उन्हें विफल किया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >