आशा भोंसले चाहती हैं उनकी बायोपिक में प्रियंका निभाये उनका किरदार...

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोंसले का कहना है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उनका किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा परफेक्ट रहेंगी. आशा ने अपनी आत्मकथा पूरी कर ली है और वह जल्द ही इसको रिलीज भी करेंगी. उनसे यह सवाल पूछने पर कि बडे पर्दे पर उनकी जिंदगी को प्रस्तुत करने […]

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोंसले का कहना है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो उनका किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा परफेक्ट रहेंगी. आशा ने अपनी आत्मकथा पूरी कर ली है और वह जल्द ही इसको रिलीज भी करेंगी.

उनसे यह सवाल पूछने पर कि बडे पर्दे पर उनकी जिंदगी को प्रस्तुत करने के लिए कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट रहेगी के जवाब में उन्होंने कहा, ‘प्रियंका चोपडा….क्योंकि वह एक गायिका भी हैं…इसलिए वह एक गायिका को अच्छे से समझ सकती हैं.’

अपने 83वें जन्मदिन पर आयोजित ‘टाइमलेस आशा कॅन्सर्ट’ समारोह के दौरान गायिका ने यहां पत्रकारों से बात की. ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ की गायिका को लगता है कि संगीतकारों और उनके पति आर डी बर्मन पर भी बायोपिक बननी चाहिए ताकि संगीत के उन दिनों को एक बार फिर जिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >