VIDEO: दीपिका ने इस अभिनेता को कहा, ‘I love you Teddy...''

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ के सह-अभिनेता विन डीजल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उन्हें दयालु और उदार दिल का इंसान कहा है. डीजल 49 वर्ष के हो गये हैं और ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है. […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ के सह-अभिनेता विन डीजल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उन्हें दयालु और उदार दिल का इंसान कहा है.

डीजल 49 वर्ष के हो गये हैं और ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है. उन्होंने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के अभिनेता के साथ की अपनी एक तस्वीर भी साझा की है.

https://twitter.com/deepikapadukone/status/755262991860371457

30 वर्षीया दीपिका ने तस्वीर के साथ पोस्ट किया, ‘दयालु और बहुत उदार दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई. आपको प्यार, टेडी.’ फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ जनवरी 2017 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >