जानें, किस अभिनेत्री को फूल देकर प्रपोज कर रहे हैं रणवीर सिंह ?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग कर विदेश से लौटे हैं और अब अभिनेत्री आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. अब दीपिका पादुकोण का क्‍या होगा? अरे ऐसा कुछ सोचने से पहले आप जान लिजिए कि रणवीर-आलिया की नजदीकियां क्‍यों बढ़ी है. दरअसल हाल ही […]

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग कर विदेश से लौटे हैं और अब अभिनेत्री आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. अब दीपिका पादुकोण का क्‍या होगा? अरे ऐसा कुछ सोचने से पहले आप जान लिजिए कि रणवीर-आलिया की नजदीकियां क्‍यों बढ़ी है.

दरअसल हाल ही में एक फोटो सामने आई है जिसमें रणवीर घुटनों के बल बैठकर आलिया को गुलाब देकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. वहीं आलिया, रणवीर के इस अवतार को देखकर चौंकती नजर आ रही हैं. रणवीर ने खुद यह तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है और लिखा है,’ लड़की ब्‍यूटीफुल कर गई चुल्‍ल.’

https://www.instagram.com/p/BIAzXp6haN_/

दोनों इस पोज में बेहद शानदार लग रहे हैं और दोनों की जोड़ी बहुत जम रही है. लेकिन आपको बता दें कि यह एक विज्ञापन के दौरान ली गई तस्‍वीर है. दोनों कुछ दिनों पहले ही मेक माई ट्रीप के एड में दिखाई दिये थे.

दोनों को एकसाथ देखकर ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों जल्‍द ही किसी फिल्‍म में रोमांस कर सकते हैं. लेकिन इस खबर के फैंस का थोड़ा दुख हुआ होगा. लेकिन उम्‍मीद कर सकते हैं कि यह जोडी जल्‍द ही एकसाथ नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >