क्‍यों, इवेंट के दौरान ”UNCOMFORTABLE” नजर आईं करीना कपूर, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर इनदिनों खबरें आ रही हैं कि वो मां बनने वाली है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान करीना कई बार अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई. कुछ दिनों पहले ही करीना और उनके पति सैफ अली खान लंदन से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं जहां की कुछ तस्‍वीरें भी […]

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर इनदिनों खबरें आ रही हैं कि वो मां बनने वाली है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान करीना कई बार अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई. कुछ दिनों पहले ही करीना और उनके पति सैफ अली खान लंदन से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं जहां की कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई थी.

दरअसल यूनिसेफ के एक कार्यक्रम के दौरान करीना बार-बार अपने बेबी बंप को छुपाती नजर आई और बच्चों के साथ ट्विस्टर खेलते समय अनकम्फर्टेबल नजर आई. फिलहाल करीना और सैफ की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जब करीना के पिता अभिनेता रणधीर कपूर से इस बारे में पूछा गया था तो उन्‍होंने कहा था कि,’ मुझे इस बारे में कुछ नहीं मालूम, मुझे उनलोगों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है. लेकिन आशा करता हूं यह सच हो.’ खबरेो की मानें तो करीना की प्रेग्‍नेंसी के तीन महीने हो चुके हैं.

सैफ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ में नजर आयेंगे. वहीं करीना ने फिलहाल किसी प्रोजेक्‍ट को हाथ नहीं लगाया है. इससे पहले वे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्‍म ‘की एंड का’ में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >