सोनम के घर बजेगी शहनाई, बहन रिया करेंगी ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शादी करनेवाली हैं. जी हां खबरों की मानें तो सोनम कपूर की बहन रिया अपने ब्‍वॉयफ्रेंड करण बूलानी से इसी साल शादी कर सकती है. एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार रिया और करण पिछले एक साल एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. रिया और करण […]

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शादी करनेवाली हैं. जी हां खबरों की मानें तो सोनम कपूर की बहन रिया अपने ब्‍वॉयफ्रेंड करण बूलानी से इसी साल शादी कर सकती है. एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार रिया और करण पिछले एक साल एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

रिया और करण के साथ-साथ दोनों की फैमिली भी चाहती है कि दोनों दिसंबर महीने में शादी कर लें. फिलहाल शादी की डेट फाइनल नहीं की गई है.

रिया और सोनम की बॉन्डिंग बहुत अच्‍छी है. दोनों कई मौकों पर एकसाथ नजर आई है. हाल ही में रिया कान फिल्‍म फेस्टिवल में सोनम के साथ नजर आई थी. बतौर निर्देशक रिया की पहली फिल्‍म ‘आयशा’ थी जो बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.

सोनम हाल ही में फिल्‍म ‘नीरजा’ में नजर आई थी. उन्‍होंने फिल्‍म में एक एयरहोस्‍टेस की भूमिका निभाई थी. फिल्‍म के लिए सोनम ने खूब वाहवाही लूटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >