‘मैं हूं ना'' के 12 साल पूरे, फराह ने की शाहरुख-सुष्मिता की तारीफ

मुंबई : बॉलीवुड की तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी कोरियोग्राफर-निर्देशिका फराह खान का कहना है कि उनकी पसंदीदा अदाकारा अब भी पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन ही हैं. बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ के 12 साल पूरे होने के मौके पर फराह ने फिल्म के कलाकार शाहरुख खान और […]

मुंबई : बॉलीवुड की तमाम दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी कोरियोग्राफर-निर्देशिका फराह खान का कहना है कि उनकी पसंदीदा अदाकारा अब भी पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन ही हैं. बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ के 12 साल पूरे होने के मौके पर फराह ने फिल्म के कलाकार शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की सराहना की.

फराह ने ट्विटर पर सुष्मिता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरी पंसदीदा अदाकारा सुष्मिता सेन…सबसे खूबसूरत शिक्षिका…‘मैं हूं ना’ के 12 साल पूरे….’ सुष्मिता ने फराह की इस फिल्म में केमिस्टरी प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी.

फराह ने लिखा, ‘पहला प्यार हमेशा खास होता है…यह फिल्म हमेशा मेरे लिए खास रहेगी…’ फराह ‘मैं हूं ना’ के अलावा फिल्म ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का भी निर्देशन कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >