”बेफ्रिके” में रणवीर-वाणी के बीच फिल्‍माये गये हैं 23 लिपलॉक सीन!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं खबरों की मानें तो दोनों के बीच लगभग 23 लिपलॉक सीन फिल्‍माये गये हैं. यानि दोनों कलाकार फिल्‍म में 23 बार एकदूसरे को किस करते नजर आयेंगे. फिल्‍म का पहली पोस्‍टर हाल ही में रिलीज […]

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं खबरों की मानें तो दोनों के बीच लगभग 23 लिपलॉक सीन फिल्‍माये गये हैं. यानि दोनों कलाकार फिल्‍म में 23 बार एकदूसरे को किस करते नजर आयेंगे.

फिल्‍म का पहली पोस्‍टर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसमें रणवीर और वाणी एकदूसरे को किस करते नजर आये थे. आपको बता दें लवस्‍टोरी बेस्‍ड इस फिल्‍म से आदित्‍य चोपड़ा लगभग आठ साल बाद एकबार फिर निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं. रणवीर और वाणी की जोड़ी पहली बार एकसाथ नजर आनेवाली है.

वाणी वर्ष 2013 में आई फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में नजर आई थी. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ डेब्‍यू अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था. फिल्‍म में वे अभिनेता सुशां‍त सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आयी थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >