ईशा गुप्ता ने कर ली सगाई

मुंबई : बॉलीवुड में गरमी का ये हॉट मौसम अब शादियों का मौसम बन गया है. करण और बिपाशा के बाद अब ईशा गुप्ता की भी सगाई की खबरें आ रही है.‘राज 3′ अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने आज सोशल मीडिया पर अपनी सगाई होने के संकेत दिए. तीस वर्षीय स्टार ने अपनी सगाई की अंगुठी, […]

मुंबई : बॉलीवुड में गरमी का ये हॉट मौसम अब शादियों का मौसम बन गया है. करण और बिपाशा के बाद अब ईशा गुप्ता की भी सगाई की खबरें आ रही है.‘राज 3′ अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने आज सोशल मीडिया पर अपनी सगाई होने के संकेत दिए. तीस वर्षीय स्टार ने अपनी सगाई की अंगुठी, बडा हीरा जडा, दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है.

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा है, ‘‘उसने पूछा और मैंने हां कह दिया.” हालांकि उन्होंने अपने मंगेतर का नाम नहीं बताया है. हालांकि पहले खबरें थीं कि ईशा ‘आई हेट लव स्टोरी’ के निर्देशक पुनित मल्होत्रा को डेट कर रही हैं.बॉलीवुड में शादियों का मौसम है कुछ दिनों पहले अभिनेत्री प्रिति जिंदा ने अपने विदेशी प्रेमी से शादी कर ली. बॉलीवुड की मल्लिका ने भी संकेत दिये हैं कि वो जल्द ही अपने जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >