‘बेफिक्रे'' की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हुए रणवीर सिंह

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आदित्य चोपडा की आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हो गये हैं. रणवीर वहां शूटिंग शुरु करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. दो साल के अंतराल के बाद यश राज फिल्मों में वापसी करने वाले रणवीर ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया है. उन्होंने लिखा […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आदित्य चोपडा की आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हो गये हैं. रणवीर वहां शूटिंग शुरु करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. दो साल के अंतराल के बाद यश राज फिल्मों में वापसी करने वाले रणवीर ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया है.

उन्होंने लिखा है, ‘बेफिक्रे के लिए पेरिस जा रहा हूं.’ फिल्म में रणवीर एक चॉकलेटी हीरो की भूमिका में होंगे और इसमें वाणी कपूर भी नजर आएंगी. उन्होंने चोपडा की होम प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्मस की ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी.

आदित्य ने अपने दिवंगत पिता यश चोपडा की 83 वें जन्मदिन के अवसर पर ‘बेफिक्रे’ की घोषणा की थी. फिल्म निर्माता सात सालों के बाद निर्देशन की बागडोर संभालने जा रहे हैं. यह फिल्म नौ दिसंबर को प्रदर्शित होगी. रणवीर इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आये थे. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >