हिमेश की ''तेरा सुरूर'' का नया गाना ''तेरी याद...'' रिलीज, वीडियो

बॉलीवुड सिंगर-अभिनेता हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्‍म ‘तेरा सुरूर 2’ का नया गाना ‘तेरी याद है…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को हिमेश और फराह करीमी पर फिल्‍माया गया है. एक्‍शन-थ्रिलर पर आधारित इस फिल्‍म में हिमेश जबरदस्‍त एक्‍शन सीन करते दिखाई देंगे. इस गाने को हिमेश और बादशाह ने अपनी आवाज दी है. […]

बॉलीवुड सिंगर-अभिनेता हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्‍म ‘तेरा सुरूर 2’ का नया गाना ‘तेरी याद है…’ रिलीज हो गया है. इस गाने को हिमेश और फराह करीमी पर फिल्‍माया गया है. एक्‍शन-थ्रिलर पर आधारित इस फिल्‍म में हिमेश जबरदस्‍त एक्‍शन सीन करते दिखाई देंगे. इस गाने को हिमेश और बादशाह ने अपनी आवाज दी है.

गाने के बोल शब्‍बीर अहमद ने लिखे हैं और खुद हिमेश ने इस कंपोज किया है. फिल्‍म में हिमेश और फराह के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कबीर बेदी, शेखर कपूर, मोनिका डोगरा और शेरनाज पटेल भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. आपको बता दें यह फिल्‍म वर्ष 2007 की फिल्‍म ‘तेरा सुरूर’ का रीमेक है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

फिल्‍म आगामी 11 मार्च को रिलीज होगी. फिल्‍म के लिए हिमेश ने अपने लुक में भी बदलाव किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >