…तो क्‍या पब्लिसिटी स्‍टंट है रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप, जानें दीपिका का रियेक्‍शन ?

पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड दीवा कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन दोनों मीडिया के सामने फिलहाल चुप्‍पी साधे हुए हैं. वहीं जब दोनों के ब्रे‍कअप के बारे में दीपिका पादुकोण से पूछा गया तो उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया. आपको बता दें कि दीपिका, […]

पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड दीवा कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन दोनों मीडिया के सामने फिलहाल चुप्‍पी साधे हुए हैं. वहीं जब दोनों के ब्रे‍कअप के बारे में दीपिका पादुकोण से पूछा गया तो उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया. आपको बता दें कि दीपिका, रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.

हाल ही में खबरें आई थी कि रणबीर अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गये हैं. वे पिछले काफी दिनों से कैटरीना के साथ एक फ्लैट में रह रहे थे. इसके बाद अफवाहें यह भी आई कि कैटरीना वापस सलमान खान के पास चलीं गई हैं और रणबीर से ब्रेकअप से पहले वो दबंग खान से मिली थी. कयास यह भी लगाये जाने लगे कि रणबीर और दीपिका की बढ़ती नजदीकियों के कारण दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं.

लेकिन रणबीर-कैटरीना ने इस बारे में खुल कर कुछ नहीं कहा. वहीं दीपिका का चुप रहना कई सवाल खड़े कर रहा है. उम्‍मीद थी कि शायद दीपिका यह कहे कि रणबीर ने जो किया ठीक किया या फिर कैटरीना के बारे में कुछ कमेंट देती लेकिन उन्‍होंने ऐसा कुछ नहीं कहा और चुप्‍पी साधे रखी.

कहीं रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप पब्लिसिटी स्‍टंट तो नहीं? क्‍या सच में दोनों का ब्रेकअप हो चुका है फिलहाल इस बात से पर्दा उठना बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >