...अब सलमान अपने बहनोई को करेंगे बॉलीवुड में लॉन्‍च

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की जबसे शादी हुई तबसे ऐसी खबरें आ रही थी कि सलमान उन्‍हें लॉन्‍च करनेवाले हैं. अब यह खबर सच साबित होती नजर आ रही है. सलमान के बहनोई आयुष आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में एक असिसटेंट डायरेक्‍टर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. इस […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की जबसे शादी हुई तबसे ऐसी खबरें आ रही थी कि सलमान उन्‍हें लॉन्‍च करनेवाले हैं. अब यह खबर सच साबित होती नजर आ रही है. सलमान के बहनोई आयुष आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में एक असिसटेंट डायरेक्‍टर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में सलमान एक रेसलर की भूमिका में दिखाई देंगे.

सलमान ने डेजी शाह, जरीन खान, पुलकित स‍म्राट, बिलाल अमरोही, सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी जैसे कई स्‍टार्स को लॉन्‍च कर चुके हैं. आयुष को फिल्‍मों में आने से पहले कैमरा और एक्‍शन सीखना होगा, इसी कारण उन्‍हें असिसटेंट डायरेक्‍टर का काम सौंपा गया है. इसके बाद वे फिल्‍म में नजर आयेंगे.

यशराज बैनर तले बनने वाली इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए सलमान खुद को तैयार कर रहे हैं. सलमान टाइगर को भी लॉन्‍च करनेवाले हैं. टाइगर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे हैं. सलमान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >