मुंबई : करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ के एक गीत में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आएंगी. यह फिल्म आर बाल्की की है. इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है. इस परिधान में जरदोजी का काफी काम किया गया है और इसमें जाली की कई परतें हैं.एक उपनगरीय स्टूडियो में भारी लहंगा पहन कर करीना ने दो दिन तक शूटिंग की.
करीना ने पहना 32 किलोग्राम का लहंगा
मुंबई : करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ के एक गीत में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आएंगी. यह फिल्म आर बाल्की की है. इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है. इस परिधान में जरदोजी का काफी काम किया गया है और इसमें जाली की […]

इस गीत की कोरियोग्राफी बोस्को ने की है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘पूरी फिल्म में करीना पाश्चात्य रंगढंग में नजर आती हैं, वह अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती थी इस वजह से वह ‘की एंड का’ के इस गीत में पूरी तरह से भारतीय रूप में नजर आएंगी। उनके लहंगे का वजन 32 किलोग्राम से अधिक है और इसे उनके करीबी मित्र मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है.” इस फिल्म में करीना ने एक बिजनिसवुमन का किरदार निभाया है और वह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी.