”आशिकी 3” में रितिक संग रोमांस कर सकती है दीपिका या सोनम

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्‍म ‘आशिकी 3’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं खबरों के अनुसार इस फिल्‍म में वे दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो दोनों प‍हली बार इस फिल्‍म में एकसाथ नजर आयेंगे. इनदिनों रितिक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदाड़ो’ की […]

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्‍म ‘आशिकी 3’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं खबरों के अनुसार इस फिल्‍म में वे दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो दोनों प‍हली बार इस फिल्‍म में एकसाथ नजर आयेंगे. इनदिनों रितिक आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं.

वहीं ‘आशिकी 3’ के लिए सोनम कपूर का भी नाम सामने आ रहा है क्‍योंकि हाल ही दोनों वीडियो ‘धीरे धीरे से…’ से में साथ नजर आये थे. इस गाने को रैपर हनी सिंह ने गाया था. यह गाना ‘आशिकी’ फिल्‍म का था. इस फिल्‍म में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

वहीं ‘आशिकी 2’ में आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म के गाने भी हिट हुए थे. अब रितिक के साथ कौन सी अदाकारा नजर आती है यह तो वक्‍त आने पर ही पता चल पायेगा. वहीं खबरों के अनुसार इस फिल्‍म के निर्माता दीपिका के साथ इस फिल्‍म को लेकर मुलाकात कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >