आदित्‍य की ''बेफिक्रे'' में लीड रोल प्‍ले करेंगी वाणी कपूर

फिल्‍मकार आदित्‍य चोपड़ा 7 सालों बाद एकबार फिर डायरेक्‍शन का जिम्‍मा संभालने जा रहे हैं. उनकी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ है जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. वहीं फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. अब खबरें आ रही है कि फिल्‍म में वाणी कपूर मुख्‍य भूमिका निभा सकती […]

फिल्‍मकार आदित्‍य चोपड़ा 7 सालों बाद एकबार फिर डायरेक्‍शन का जिम्‍मा संभालने जा रहे हैं. उनकी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ है जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. वहीं फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. अब खबरें आ रही है कि फिल्‍म में वाणी कपूर मुख्‍य भूमिका निभा सकती हैं.

वाणी ने फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. रणवीर और वाणी इस फिल्‍म में पहली बार एकदूसरे के आपोजिट दिखाई देंगे. आदित्‍य ने वर्ष 1995 से फिल्‍मों का निर्देशन करना शुरू किया था. उन्‍होंने तीन सुपरहिट फिल्‍मों ‘मोहब्‍बतें’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ का निर्देशन किया है.

यशराज फिल्‍मस् ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्‍ट किया था जिसमें रणवीर अपने बीते पलों को याद करते नजर आ रहे हैं और अब वाणी कपूर को वीडियो अपलोड किया गया है. उन्‍होंने कहा जब आदित्‍य ने उन्‍हें इस फिल्‍म में लीड रोल प्‍ले करने की बात कही तो वे अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाई.

नई फिल्म का नाम ‘बेफ्रिके’ रखा गया है. इस खबर का खुलासा आदित्य और उनके दिवंगत पिता के बीच एक भावुक और काल्पनिक बातचीत के जरिए किया गया है. इसमें आदित्य चोपडा कहते हैं कि ‘बेफ्रिके’ उनकी अब तक की ज्यादा जोखिम भरी और युवा फिल्म होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >