जूही-अनिल-जीतेंद्र के घर मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी ने थमाया नोटिस

मुबंई : राजधानी दिल्‍ली के साथ-साथ देशभर के कई इलाके में इनदिनों डेंगू से मरनेवालों की संख्‍या लगातार बढ रही है. वहीं बॉम्बे मुनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला, अभिनेता अनिल कपूर और जीतेंद्र को नोटिस थमाया है. इनके घर से डेंगू का लार्वा मिला है. बीएमसी ने इन सभी को नोटिस थमाकर […]

मुबंई : राजधानी दिल्‍ली के साथ-साथ देशभर के कई इलाके में इनदिनों डेंगू से मरनेवालों की संख्‍या लगातार बढ रही है. वहीं बॉम्बे मुनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला, अभिनेता अनिल कपूर और जीतेंद्र को नोटिस थमाया है. इनके घर से डेंगू का लार्वा मिला है. बीएमसी ने इन सभी को नोटिस थमाकर जवाब मांगा है.

वहीं अनिल कपूर के प्रवक्‍ता ने बीएमसी से किसी भी नोटिस के मिलने से इनकार किया है. इसके अलावा दिवंगत किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के घर से भी जांच के दौरान डेंगू का लार्वा मिला है. बीएमसी ने इन्‍हें भी नोटिस जारी किया है. बीएमसी ने महानायक अमिताभ बच्‍चन और शिल्‍पा शेट्टी के घर पर भी निरिक्षण किया था लेकिन यहां लार्वा नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >