सलमान और सोनम की जोडी बहुत अच्छी लग रही है : अनिल कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. अनिल बताते हैं कि सलमान और सोनम की जोडी पर्दे पर बहुत अच्छी लग रही है. सलमान और अनिल अच्‍छे दोस्‍त हैं. सलमान और सोनम लंबे अर्से गाद […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. अनिल बताते हैं कि सलमान और सोनम की जोडी पर्दे पर बहुत अच्छी लग रही है. सलमान और अनिल अच्‍छे दोस्‍त हैं. सलमान और सोनम लंबे अर्से गाद एकसाथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं.

कपूर ने बताया, ‘यह सूरज बडजात्या की फिल्म है इसलिए काफी उत्सुकता है. मैं इसे देखने के लिए उत्सुक हूं. वह बहुत अच्छे निर्देशक हैं. उन्होंने कुछ बहुत बेहतरीन फिल्में बनायी हैं. उन्होंने भारत में बन रही फिल्मों की दिशा बदल दी. उनके प्रशंसक बहुत हैं.’

सोनम और सलमान इससे पहले संजय भंसाली की ‘सांवरिया ‘ में एक साथ नजर आये थे. ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में सलमान दर्शकों को ‘शर्मीले प्रेम’ की भी झलक देखने को मिलेगी. कुछ दिनों पहले सलमान की बहन अर्पिता खान से सेट से कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की थी.

हाल ही में अनिल कपूर ने ‘धीरे धीरे’ गाने की भी तारीफ की थी जिसे रितिक रोशन और सोनम कपूर के बीच फिल्‍माया गया है. ‘आशिकी’ फिल्‍म के इस नये गाने को यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है. अनिल कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘वेलकम बैक’ हाल ही रिलीज हुई है. यह ‘वेलकम’ की सीक्‍वल है और इस फिल्‍म में नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम और श्रुति हसन ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >