VIDEO : जानें कैसे शाहरुख ने दिया सलमान को धोखा ?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सलमान खान को धोखा दिया है. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कैसे? दरअसल आजकल दोनों कलाकार सब गिले-शिकवे भूलाकर दोस्‍त बन गये है. किंग खान ट्विटर पर डेढ़ करोड़ प्रशंसक फॉलो करते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि किंग खान के फॉलोविंग लिस्‍ट में न […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सलमान खान को धोखा दिया है. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कैसे? दरअसल आजकल दोनों कलाकार सब गिले-शिकवे भूलाकर दोस्‍त बन गये है. किंग खान ट्विटर पर डेढ़ करोड़ प्रशंसक फॉलो करते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि किंग खान के फॉलोविंग लिस्‍ट में न तो सलमान खान हैं और न ही आमिर खान.

शाहरुख दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रितिक रोशन जैसी कई सेलीब्रिटीज को फॉलो करते हैं और उनकी लाईफ से जुड़ी बातों का अपडेट लेते हैं. लेकिन उनकी फॉलोविंग लिस्‍ट से दोनों खान का नाम गायब है. आमिर और शाहरुख तो पहले से ही एकदूसरे के करीब नहीं हैं लेकिन शाहरुख की लिस्‍ट में सलमान का न होना बताता है कि कुछ तो बात है.

अगर आमिर की बात करें तो वे सलमान को फॉलो करते हैं और दोनों की दोस्‍ती किसी से छुपी नहीं है. वहीं सलमान की फॉलोविंग लिस्‍ट में आमिर और शाहरुख दोनों ही हैं. सलमान दोनों खान की अपडेट लेते रहते हैं. सलमान जानना चाहते हैं कि उनके अलावा बाकी सेलीब्रिटीज क्‍या कर रही हैं? वे कोई बड़ा इवेंट मिस तो नहीं कर रहे हैं?

हाल ही में शाहरुख ने सलमान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का पहला पोस्‍टार अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया था. उन्‍होंने फिल्‍म का प्रमोशन भी किया था. अब ऐसे में शाहरुख ने सलमान को अपने फॉलोविंग लिस्‍ट में न जोड़कर उन्‍हें धोखा ही तो दिया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >