अमजद खान की आत्मकथा जल्द

मुंबई : ‘शोले’ में गब्बर की अमर भूमिका निभाने वाले अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान अपने पिता की आत्मकथा पर काम कर रहे हैं. एक साक्षात्कार में शादाब ने बताया, ‘‘मैं अपने पिता के उपर एक किताब पर काम कर रहा हूं और इसे अगले साल प्रारंभ करुंगा। इस किताब में उनकी पेशेवराना […]

मुंबई : ‘शोले’ में गब्बर की अमर भूमिका निभाने वाले अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान अपने पिता की आत्मकथा पर काम कर रहे हैं. एक साक्षात्कार में शादाब ने बताया, ‘‘मैं अपने पिता के उपर एक किताब पर काम कर रहा हूं और इसे अगले साल प्रारंभ करुंगा। इस किताब में उनकी पेशेवराना और निजी जिंदगी की जानकारियां होंगी। हम चाहते हैं कि उनके अच्छे काम और वे निजी जिंदगी में कैसे थे, इस बारे में हर कोई जानें.’’

उनके दो दशक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 130 फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा 1975 में आज के दिन रिलीज हुई ‘शोले’ के गब्बर के किरदार के लिए याद किया जाता है. ‘शोले’ को आज 40 साल पूरे हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >