गंभीर भूमिकाओं का इंतजार कर रहे हैं ''सिंघम'' अजय देवगन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दृश्यम’ में एक गंभीर किरदार निभाते नजर आयेंगे. उनका कहना है कि वह गंभीर किरदार निभाना चाहते थे लेकिन उन्हें सही प्रस्ताव मिलने का इंतजार था. यह फिल्म इसी नाम की एक सफल मलयाली फिल्म की रीमेक है. अभिनेता ने कहा,’ मैंने ‘जख्म’, ‘दीवानगी’, ‘कंपनी’ […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दृश्यम’ में एक गंभीर किरदार निभाते नजर आयेंगे. उनका कहना है कि वह गंभीर किरदार निभाना चाहते थे लेकिन उन्हें सही प्रस्ताव मिलने का इंतजार था. यह फिल्म इसी नाम की एक सफल मलयाली फिल्म की रीमेक है.

अभिनेता ने कहा,’ मैंने ‘जख्म’, ‘दीवानगी’, ‘कंपनी’ में गंभीर किरदार निभाये हैं और लोगों ने उसे पसंद किया है. मैं उसी तरह के गंभीर किरदार निभाना चाहता था लेकिन उस तरह की भूमिकाओं के लिए कोईर् मजेदार प्रस्ताव नहीं मिल रहा था.’

अजय ने अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, ‘फिल्म…..किरदार को मजेदार होना चाहिए नहीं तो चीजें काम नहीं करतीं.’ 46 वर्षीय अभिनेता को ‘दृश्यम’ की शूटिंग में काफी मजा आया. फिल्म में अजय के साथ तब्बू भी काम कर रही हैं. जहां अजय एक परिवारिक आदमी की भूमिका में हैं वहीं तब्बू एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘ कोई पिता अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है. पहले दिन मुझे थोडी मुश्किल आयी क्योंकि मुझे एक सीधा सादा आदमी दिखना था.’ ‘दृश्यम’ एक मर्डर मिस्टरी फिल्म है जो गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में अजय, तब्बू के साथ श्रिया सरण मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >